A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभागार में पशु चिकित्सा वाहन टोल फ्री नम्बर 1962 के संबंध में बैठक हुई आयोजित*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*कलेक्ट्रेट सभागार में पशु चिकित्सा वाहन टोल फ्री नम्बर 1962 के संबंध में बैठक हुई आयोजित*

 

जि लाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशु चिकित्सा वाहन टोल फ्री नम्बर 1962 के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान प्रोजेक्ट हेड अभिषेक शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में इस प्रकार के छः वाहन संचालित हैं जिनमें से तीन वाहन आकस्मिक सेवा और तीन वाहन शेड्यूल सर्विस में विजिट करते हैं शेड्यूल सर्विस के अंतर्गत एक वाहन प्रतिदिन तीन गांव की विजिट करता है। आकस्मिक सेवा के अंतर्गत किसी भी पशुपालक द्वारा उपर्युक्त नंबर पर कॉल किए जाने पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पशुपालकों द्वारा आकस्मिक सेवा के अंतर्गत यथाशीघ्र वहां पहुंचना सुनिश्चित किया जाए, जिससे पशुओं का समय से उचित इलाज किया जा सके। साथ ही शेड्यूल वहां जिस भी ग्राम में भेजे जा रहे हैं वहां के पशुपालकों को पूर्व से सूचित कर दिया जाए जिससे वह चिकित्सीय सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी द्वारा प्रोजेक्ट हेड को निर्देशित किया गया कि आपकी टीम द्वारा जो भी कार्य किया जा रहे हैं उसकी प्रतिलिपि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। जिससे उचित तरीके से इसकी मॉनीटरिंग की जा सके। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!