छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है…

मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर समेत आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। वहीं, रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। आज भी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

बारिश के चलते प्रदेश में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ है।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Related Articles
Show More
Back to top button