मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायतहमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गहरौली में चलाया गया ‘टुल्लू हटाओ अभियान’हमीरपुर :माइनर का पानी खेतों में घुसा, 100 बीघा रबी की फसल जलमग्न,छिरका गांव में 12 से अधिक किसानों की चना, मसूर, राई और अलसी की फसल बर्बाद होने की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांगहमीरपुर :जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण कार्यक्रमों की हुई समीक्षाहमीरपुर :सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट से निकाली गई जनजागरूकता वाहन रैलीभगवान श्रीराम के अवतार के प्रमुख कारणों का किया वर्णन, जय-विजय और नारद मोह की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालुरैंकिंग नहीं, जनता को मिली सुविधाओं से तय हो डिंडौरी का विकास,अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्रजिला पंचायत राज अधिकारी के विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवालचंद्रशेखर आजादनगर पुलिस ने 1,380 बल्क लीटर अवैध बीयर की पेटियां जप्त कींपंचायती राज विभाग में दो वर्षों से अटकी भ्रष्टाचार की जांच5 माह से कार्यालय की धूल फांक रही भ्रष्टाचार से संबंधित सशपथ जांच की शिकायत
A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना
WhatsApp Facebook

 

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से रोशन हुआ श्याम कुमार नेताम का घर

1.08 लाख रुपये मिली सब्सिडी, बिजली बिल भी हुआ शून्य

पिथौरा / सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत के साथ अतिरिक्त आय का भी प्रभावी माध्यम बन रही है। महासमुंद जिला के पिथौरा निवासी ’’श्री श्याम नेताम ’’ इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर का बिजली बिल शून्य करने में सफल हुए हैं, बल्कि सोलर संयंत्र से बची हुई बिजली को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं।

श्री नेताम ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराया। इसके लिए उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे संयंत्र लगाने का खर्च काफी कम हो गया। सोलर सिस्टम शुरू होने के बाद उनके घर की बिजली की आवश्यकता पूरी तरह सौर ऊर्जा से पूरी होने लगी और उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया। योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि घरेलू उपयोग के बाद बची हुई बिजली नेट मीटरिंग के माध्यम से विद्युत वितरण कंपनी के ग्रिड में चली जाती है। इसके बदले श्री नेताम को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है। इस प्रकार प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना उनके लिए दोहरा लाभ लेकर आई है, एक ओर बिजली बिल की बचत और दूसरी ओर अतिरिक्त आमदनी। श्री श्याम कुमार नेताम का कहना है कि पहले हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब बिजली खर्च लगभग समाप्त हो गया है। साथ ही अतिरिक्त बिजली बेचने से नियमित आय भी हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना की आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही तथा सब्सिडी सीधे उनके खाते में प्राप्त हुई।

 

        लोगों से अपील की कि वे भी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ उठाएं। यह योजना केवल बिजली बिल कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने का भी उत्कृष्ट माध्यम है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान और राज्य सरकार द्वारा 30000 तक अनुदान दिया जा रहा है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं।

// प्रधान मंत्री सूर्य घर योजना  का लाभ उठावे एवं सूर्य घर योजना की डिटेल जानकारी के लिए इस नेताम जी से संपर्क कर सकते है मोबाईल 9754985060 //