A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized
Trending

शोक/ समाचार

दिन प्रतिदिन श्रध्दांजली देने पहुंच रहे हैं लोग

भावरकोल गाजीपुर
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।

इसी बीच सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्तार अंसारी के घर पर पहुंचे। धर्मेंद्र यादव के पहले भी कई नेता मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। और लगातार पहुच रहे हैं।

मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्तार अंसारी के घर वालों से मुलाकात कर उनसे उनका हाल चाल जाना है। सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार वालों को साहस बंधाया।

इसके बाद धर्मेंद्र यादव ने काली बाग कब्रिस्तान पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्तार के कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के कई नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके घर पर नेता लगातार श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये हैं। गौरतलब है कि यूपी के पांच बार के विधायक रहे मुख्तार अंसारी की 28 मार्च की रात मौत हो गयी थी। वे बांदा जेल में बंद थे। तबीयत अत्यधिक खराब होने के कारण उन्हें बांदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई थी।

Related Articles

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद विपक्ष के सरकार को घेरने का काम किया। विपक्ष के कई नेताओं ने मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल उठाते मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!