A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

हमीरपुर परिवहन विभाग की चालक ने लगाई फांसी पत्नी बोली साहूकारों के कर्जदार से 5 लाख रुपए का था कर्ज

हमीरपुर परिवहन विभाग की चालक ने लगाई फांसी पत्नी बोली साहूकारों के कर्जदार से 5 लाख रुपए का था कर्ज

 

 

 

Related Articles

राठ: साहूकारों के कर्ज से परेशान रोडवेज बस के चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची जरिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जरिया थाने के शास्त्री नगर गोहांड निवासी अश्विनी कुमार ने बताया कि उसके पिता 45 वर्षीय फूलसिंह महोबा डिपो में चालक थे। जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया कि उसके पिता के ऊपर साहूकारों का करीब पांच लाख रुपए कर्ज था। जिससे वह परेशान रहते थे। बताया कि कर्ज न चुकने से गुरुवार की रात करीब 12 बजे पिता ने कमरे में रस्सी से फंदा डालकर फांसी लगा ली। सुबह जब उसकी मां रेखा रानी ने पिता को फांसी पर लटका देखा तो चींख पड़ी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र अश्विनी, शिवम और एक पुत्री साक्षी को छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी रेखा रानी, मां रुप रानी का रो रोकर बुरा हाल है।

Show More
Back to top button