A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

मैं हूं ना…. के दिए भरोसे पर खरे उतरे कलेक्टर, चनेहटा निवासी 14 वर्षीय बच्चे की आंखों का ऑपरेशन कराने का किया वादा निभाया, गुरुवार को जिला चिकित्सालय में आंखों में मोतियाबिंद की हुई सफल सर्जरी

कटनी। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के हितग्राही चनेहटा निवासी 14 वर्षीय बच्चें की आंख में मोतियाबिंद की गुरुवार को जिला चिकित्सालय में सफल सर्जरी हुई। इसी के साथ कलेक्टर अवि प्रसाद एक बार फिर अपने किए वादे पर खरे उतरे ।जिसमेे उन्होंने बच्चों एवं उनके संरक्षकों से कहा था की कोई दिक्कत या समस्या हो तो बेहिचक बताएं ।मैं हूं ना…..।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके संरक्षकों को कलेक्ट्रट में ससम्मान 1 मार्च को आमंत्रित कर सभी के साथ बैठकर भोजन किया था । भोजन के बाद चर्चा के दौरान कलेक्टर ने पढ़ाई, लिखाई सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत की जानकारी बेहिचक देने का आग्रह करते हुए कलेक्टर ने कहा था की कोई समस्या हो तो बताएं।मैं हूं ना….अवश्य निराकरण होगा।

Related Articles

अपने माता-पिता को खो देने वाले ऐसे ही 14 वर्षीय बच्चे अनमोल ( परिवर्तित नाम )के दादाजी ने जब कलेक्टर श्री प्रसाद को अनमोल की आंखों में धुंधला दिखने की समस्या की जानकारी दी ,तो तत्काल कलेक्टर ने अनमोल के पास खुद जाकर भेंट किया और उसके दादा जी को भरोसा दिलाया कि अनमोल की आंख की जांच कराई जाएगी और उसकी आंखों का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाएगा। वह फिर से पहले की ही तरह अच्छे से देख सकेगा। कलेक्टर का भरोसा पाकर अनमोल के दादा की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे और गुरुवार को अनमोल के आंखों की सफल सर्जरी भी हो गई।

सफल ऑपरेशन के बाद अनमोल के दादा ने कहा- कलेक्टर साहब अपने किए वादे पर खरे उतरे। अनमोल की आंखों का सफल ऑपरेशन होने के बाद उसे पढ़ने में होने वाली असुविधा अब नहीं होगी। 14 वर्षीय अनमोल मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का हितग्राही है ।जिसके तहत उसके संरक्षक दादा जी को योजना अंतर्गत प्रतिमाह 4000 रूपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है

अपने माता-पिता को खोने वाले कटनी जिले के बच्चों की देखरेख शासन की विभिन्न योजनाओं की मदद से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में की जा रही है। इन्हें प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रेन सहित राज्य शासन की कोविड-19 ,बाल सेवा योजना एवं मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से मासिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!