A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

लेखपाल संघ शाहगंज का हुआ चुनाव सम्पन्न

विकास सिंह अध्यक्ष और विवेक सिंह मंत्री निर्वाचित

जौनपुर।शाहगंज,हसील मुख्यालय स्थित सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बदलापुर तहसील अध्यक्ष लाल चन्द्र पाण्डेय एवं सहायक चुनाव अधिकारी जिला कोषाध्यक्ष धनश्याम पटेल के देखरेख में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद पर विकास सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत बिन्द, कनिष्ठ उपाध्याय पद पर सतेन्द्र यादव, मंत्री विवेक सिंह निर्वाचित हुये। वहीं उपमंत्री पद पर श्रृतुराज चौधरी, कोषाध्यक्ष ज्योति तिवारी एवं आडिटर पद पर रविकांत कों चुना गया। निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर लेखपालों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद बधाई दी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय कुमार, सनदंन भट्ट, पवन सिंह, राज केसरवानी, रोहित सिंह, अमरजीत सहाय अभिषेक आदि लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!