A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके जनों ने लगाया हत्या का आरोप 

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके जनों ने लगाया हत्या का आरोप 

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके जनों ने लगाया हत्या का आरोप

राठ: जरिया थाने के मंगरौल गांव में नवविवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरिया पुलिस मृतका के पति व ससुर को कोतवाली ले गई। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मंगरौल गांव निवासी 23 वर्षीय दीपिका पत्नी विपत पाल ने गुरुवार सुबह कमरे में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। दोपहर करीब 12 बजे जब महिला का पति घर पर आया तो पत्नी को फांसी पर लटका देखा हड़कंप मच गया। मृतका के चचिया ससुर ईश्वरदीन ने बताया कि सभी स्वजन खेत पर काम कर रहे थे। घर पर बहू अकेली थी। बताया कि 10 मई 23 उसके भतीजे की शादी हुई थी। वहीं मायके जनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति व ससुर को पूछताछ के बैठाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button