मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कंधरपुर से 11वीं का छात्र लापता, पिता ने रखा पांच हजार का इनामअलीगंज में जामा मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी रिश्तेदार से मिलने गया था युवक, महज आधे घंटे में अज्ञात चोरों ने उड़ाया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसथाना अलीगंज के ग्राम किदोना में खिड़की तोड़कर मकान में चोरीहमीरपुर :महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाकोर विश्वविद्यालय में आईसीई2सीपीटी 2026 शुरू, पहले दिन एआई और साइबर सुरक्षा पर रहा फोकसहमीरपुर :बेतवा नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन, डीएम की सख्ती और पांच लाख के जुर्माने के बाद भी नहीं थम रहा खनन, भारी मशीनों के इस्तेमाल पर उठे सवालहमीरपुर में मेट्रो सुविधा की मांग तेजपांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांगबानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ‘AM-8584’ गैंग का सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार 14 अवैध हथियार, 2 मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद, 1.25 लाख के इनामी थे आरोपीकोसली में ई-पुस्तकालय लोकार्पण समारोह पर विवाद, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताई नाराजगीकंधरपुर से 11वीं का छात्र लापता, पिता ने रखा पांच हजार का इनामअलीगंज में जामा मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी रिश्तेदार से मिलने गया था युवक, महज आधे घंटे में अज्ञात चोरों ने उड़ाया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसथाना अलीगंज के ग्राम किदोना में खिड़की तोड़कर मकान में चोरीहमीरपुर :महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाकोर विश्वविद्यालय में आईसीई2सीपीटी 2026 शुरू, पहले दिन एआई और साइबर सुरक्षा पर रहा फोकसहमीरपुर :बेतवा नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन, डीएम की सख्ती और पांच लाख के जुर्माने के बाद भी नहीं थम रहा खनन, भारी मशीनों के इस्तेमाल पर उठे सवालहमीरपुर में मेट्रो सुविधा की मांग तेजपांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांगबानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ‘AM-8584’ गैंग का सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार 14 अवैध हथियार, 2 मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद, 1.25 लाख के इनामी थे आरोपीकोसली में ई-पुस्तकालय लोकार्पण समारोह पर विवाद, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताई नाराजगी
Dharक्राइममध्य प्रदेश

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से महिला और परिजनों को भेजे अश्लील संदेश, आरोपी गिरफ्तार

दहेज विवाद में पत्नी को बदनाम करने के लिए बनाई थीं दो फर्जी आईडी, जावरा से पकड़ा; दो मोबाइल जब्त... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। सोशल मीडिया पर फर्जी…

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से महिला और परिजनों को भेजे अश्लील संदेश, आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Facebook

दहेज विवाद में पत्नी को बदनाम करने के लिए बनाई थीं दो फर्जी आईडी, जावरा से पकड़ा; दो मोबाइल जब्त…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर किसी को परेशान करना अब अपराधियों के लिए आसान नहीं रहा। मनावर पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक महिला और उसके परिजनों को अश्लील गालियां एवं आपत्तिजनक फोटो भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना मनावर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे और उसके परिजनों को अश्लील संदेश एवं आपत्तिजनक फोटो भेज रहा है। इससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 814/2026 के तहत धारा 351(4), 79 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर सेल धार की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक संदेश और फोटो भेजे थे।

*दहेज विवाद में पत्नी को बदनाम करने की कोशिश*

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान अंकित पिता पवन कसेरा (30), निवासी विवेकानंद कॉलोनी, जावरा, जिला रतलाम के रूप में हुई। पुलिस टीम ने जावरा पहुंचकर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पीड़िता का पति है और दोनों के बीच दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामला न्यायालय मनावर में विचाराधीन है। इसी विवाद के चलते आरोपी ने पत्नी पर दबाव बनाने और उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने के उद्देश्य से दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थीं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उसके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए गए हैं। मामले में आगे की विवेचना जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान आरक्षक आमीर अंसारी, आरक्षक जितेन्द्र कुशवाह, कमल सोलंकी तथा साइबर सेल धार के प्रधान आरक्षक सर्वेश, मुकेश एवं आरक्षक प्रशांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।