गैंगस्टर एक्ट में 10 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार
बरेली के थाना अलीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम चंदनपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपराम उर्फ पप्पू (45) निवासी कुंडरिया फैजुल्लापुर, थाना अलीगंज के रूप में हुई है। आरोपी थाना अलीगंज में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।
उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी नीरज सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी की सूचना संबंधित विवेचक को दे दी गई है। आगे की वैधानिक कार्रवाई उनके स्तर से की जा रही है।
