A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

नाग पंचमी पर महिला कबड्डी, जोड़ी गदा, कुश्ती दंगल का आयोजन*

रिपोर्ट अजय कुमार गुप्ता

रोहनिया।नाग पंचमी के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के कर्नाडाड़ी स्थित प्राचीन कालीन मनोकामना पूरण महादेव शिव मंदिर पर संरक्षक संतलाल बाबा जी की देखरेख में शिव समिति द्वारा महिला कबड्डी प्रतियोगिता व जोड़ी गदा एवं कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने महिला कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इन सभी प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संतलाल बाबा जी ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले विजेता खिलाड़ियों एवं पहलवानों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रमुख रूप से रिंकू शुक्ला, रामकिशुन प्रजापति ,संतलाल बाबा जी, शिव यादव, राकेश पटेल, वीरू पटेल, चौथी यादव, रत्नेश पटेल, त्रिभुवन पटेल ,अनुराग पाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button