मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्न
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस पर कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 105 पहलवान खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस पर कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 105 पहलवान खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
WhatsApp Facebook

डिंडौरी : 07 अगस्त,2026

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के निर्देशन में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डिंडौरी में विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर 5 एवं 6 अगस्त को दो दिवसीय कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने ध्वजारोहण कर किया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अनुराग गुप्ता, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेंद्र कुमार जाटव, प्राचार्य एकलव्य विद्यालय राजेश तोमर, सहायक चिकित्सक डॉ. रविंद्र धाकड़ तथा वन क्षेत्रपाल अभिषेक गुप्ता सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अलका विश्वकर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, बैज एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं प्रवासी विद्यार्थियों द्वारा असमिया एवं उत्तराखंडी लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि रूद्रेश परस्ते ने नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की परिकल्पना से प्रारंभ हुई यह व्यवस्था आज लाखों विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा दे रही है। उन्होंने स्वयं को नवोदय विद्यालय का पूर्व छात्र बताते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेंद्र कुमार जाटव, वन क्षेत्रपाल अभिषेक गुप्ता एवं डॉ. रविंद्र धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि नवोदय विद्यालय में प्राप्त शिक्षा, अनुशासित वातावरण एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन जीवनभर प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से कुल 105 पहलवान खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इनमें भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, कटनी, सिवनी, दमोह, बैतूल, झाबुआ एवं डिंडौरी के प्रतिभागी शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में साई कोच श्री हरेंद्र उपाध्याय सहित निर्णायक मंडल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती अलका विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से खेल भावना, अनुशासन एवं विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र कुमार सोनकर एवं के.एल. महोबिया ने किया।