मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्न
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :सुमेरपुर और मौदहा में छापेमारी, 6 बाल एवं किशोर श्रमिक मुक्त; 5 सेवायोजकों पर कार्रवाई

हमीरपुर :सुमेरपुर और मौदहा में छापेमारी, 6 बाल एवं किशोर श्रमिक मुक्त; 5 सेवायोजकों पर कार्रवाई
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को सुमेरपुर और मौदहा तहसील क्षेत्रों में संयुक्त छापेमारी की गई। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 5 सेवायोजकों के यहां कार्यरत 6 बाल एवं किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया गया। संबंधित सेवायोजकों के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणियां जारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह अभियान सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट विभा भारती, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी राकेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। अधिकारियों ने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, हलवाई एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 2016 की जानकारी देते हुए बाल श्रम न कराने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जनपद में नियमित निरीक्षण, बाल श्रमिकों के चिन्हांकन एवं पुनर्वास तथा व्यापारिक संगठनों के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने और उल्लंघन करने वाले सेवायोजकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।