मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
मध्य प्रदेश

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल का सरकार पर तीखा हमला

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल का सरकार पर तीखा हमला
WhatsApp Facebook

15 सड़कों, मेडिकल कॉलेज, NH-56, पुल और सिंचाई परियोजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण मांगें सदन में उठाईं

भोपाल, 22 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने सरकार पर आदिवासी अंचलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बजट का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों की वर्षों पुरानी मांगों को इस अनुपूरक बजट में भी स्थान नहीं दिया गया, जिससे क्षेत्र की जनता निराश है।

विधायक सेना पटेल ने सदन में कहा कि उन्होंने पिछले विधानसभा सत्र में भी क्षेत्र की सड़कों की मांग रखी थी, लेकिन आज तक एक भी सड़क स्वीकृत नहीं हुई। उन्होंने इस बार पुनः जोबट विधानसभा क्षेत्र की 15 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की मांग सदन में उठाई।

सदन में उठाई गई सड़क निर्माण की मांगें

1. सुखा आम्बा फलिया से मेन रोड तक, कालुवाट (उदयगढ़)

2. उलबड़-हिरापुर से ब्याहा होली फलिया होते हुए पटेल फलिया तक, उलबड़ (जोबट)

3. खारी मेन रोड से सिंधी मेन रोड तक, खारी (जोबट)

4. करेलीमुड़ी से ग्राम छोटी खटाल तक

5. ग्राम खामडका से ग्राम केवड़ी तक

6. ग्राम बड़ी जुवारी से ग्राम उबागारी तक

7. बलदमूँग से झिरन होते हुए बड़ी मिरियावाट बड़ी फलिया तक, बलदमूँग (जोबट)

8. कनवाड़ा सेवरिया सीमा से जमें री बलेड़ी सीमा तक

9. ग्राम उम्दा भानपुर से नदी फलिया होते हुए पंचायत तक

10. साजनपुर मेन रोड से पटेल फलिया, पुजारा फलिया, सापलिया फलिया, पाजरिया फलिया एवं खाड़ा फलिया तक

11. ग्राम बड़ागुड़ा में गिट्टी खदान से कनासिया फलिया, रींझी फलिया, भारी सेमल फलिया होते हुए रायणी फलिया एवं बाड़ी सेमल फलिया तक

12. ग्राम उम्दा मेन रोड से कुंडलिया फलिया तक

13. पलासदा मेन रोड से घटवानी मार्ग तक

14. रामसिंह की चौकी से जिला पंचायत अलीराजपुर होते हुए ग्राम बड़ा उड़वा तक

15. ग्राम लीलउमरी आश्रम से पोची इमली होते हुए मेन रोड चंद्रशेखर आजाद नगर तक

*विधायक सेना पटेल ने सदन में आम्बुआ से सेजावाड़ा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के निर्माण कार्य में हो रही देरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है*इसके अलावा उन्होंने *अलीराजपुर नगरपालिका भवन निर्माण, वाटर प्लांट मार्ग पर नाले के ऊपर पुल निर्माण*

*चंद्रशेखर आजाद नगर के भूराघाट में तालाब निर्माण**किसानों को आरडीएसएस योजना के तहत पर्याप्त एवं नियमित बिजली उपलब्ध कराने*

* भोरकुंडिया से खंडाला गम्भीर होते हुए खंडाला राव से पिपलिया तक क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर के पुनर्निर्माण की

मांग भी सरकार के समक्ष रखी*