
दीपक शर्मा की रिपोर्ट
चंद्रशेखर आजाद नगर:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आजाद कुटिया पहुंच कर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण* किया फिर मंडी प्रांगण में बलराम कृषि महोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम में अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान ने जितनी मांगे की वो सभी cm मोहन यादव ने मान ली जिसमें से प्रमुख मांगे जैसे चंद्रशेखर आजाद नगर ने आजाद पार्क निर्माण , कन्या परिषद छात्रावास में सीटों की संख्याएं बढ़ाई जाएगी , कालज माता मंदिर को काजल लोक बनाने की बात भी मान कर cm में घोषणा कर दी । इस के अलावा मोहन यादव ने सुगम सहायता बस सेवा प्रारंभ करने की बात कही । चंद्रशेखर आजाद नगर विकास खंड में 64 सड़के निर्माण करने की ,10 घंटे दिन में किसानों को बिजली देने ताकि रात में खेत में पानी फेरने न जाना पड़े किसानों को ,पशु पालन योजना जिनके अंतर्गत जो किसान 25 गाय पालन करता है डेरी खोलता हे तो सरकार उसे 10 लाख रुपए अनुदान देगी, डही नर्मदा प्रयोजन का शुभारंभ दीपावली पर करने की बात कही,।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आलीराजपुर जिले में लगभग 287.32 करोड़ विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं 53.55 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण किया ।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने प्रस्तावित आलीराजपुर प्रवास के दौरान जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के लगभग 287.32 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण, जनजातीय कार्य विभाग के नवीन हाई स्कूल भवन, जल संसाधन विभाग के बैराज निर्माण, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विद्युत उपकेंद्र, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नवीनीकरण एवं नव-निर्माण कार्य सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य विभागों के विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में सड़क संपर्क, शिक्षा, सिंचाई, विद्युत अधोसंरचना तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही वे लगभग 53.55 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पित होने वाले कार्यों में विद्युत विभाग के नवीन 33/11 केवी उपकेंद्र, शिक्षा विभाग के विद्यालय भवन, महिला एवं बाल विकास विभाग के अनेक आंगनवाड़ी भवन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अटल सेवा केंद्र, पुलिया, स्टॉप डैम, निस्तार तालाब, आरएमएस, नाली एवं पेवर ब्लॉक सहित अन्य ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और लाडली बहना योजना की बात कही । इस कार्यक्रम में अलीराजपुर जिले से समस्त अधिकारी ओर बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी और सांसद अनीता चौहान मंत्री नागर सिंह चौहान उपस्थित हुए।

