मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्न
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एनएफसीआई में दीक्षांत समारोह, होटल मैनेजमेंट के छात्रों को मिलीं उपाधियां

एनएफसीआई में दीक्षांत समारोह, होटल मैनेजमेंट के छात्रों को मिलीं उपाधियां
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर विवेक सिनहा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी के दुर्गाकुंड स्थित नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टीट्यूट (एनएफसीआई) में शनिवार को वार्षिक दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि होटल कास्टिलो के एग्जीक्यूटिव शेफ रविंद्र मौर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद होटल मैनेजमेंट, कलिनरी आर्ट्स और बेकरी कोर्स पूर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविंद्र मौर्या ने कहा कि वाराणसी आज पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में एक बड़े वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। एनएफसीआई जैसे संस्थान युवाओं को विश्वस्तरीय व्यावहारिक ज्ञान देकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं। डिग्री प्राप्त करने वाले ये युवा देश-विदेश के बड़े होटलों में काशी और देश का नाम रोशन करेंगे।
संस्थान की डायरेक्टर श्वेता खेमका एवं नेहा मेहरोत्रा ने बताया कि संस्थान के सभी पास-आउट छात्रों का देश के प्रतिष्ठित होटल ताज, रेडिसन, हॉलीडे इन, मैरियट आदि में प्लेसमेंट हुआ है। ब्रांच मैनेजर अफ्शा खान, शेफ मोहम्मद कादिर, सुमन, मधु, रितिका व वर्षा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में अलवीरा, अपूर्व, आशीष, वैभव, साजन, नरेंद्र, शालिनी, राजेश्वरी, रोहित, अंजलि, विजय, लक्ष्मी, निवेदिता समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।