A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :विशाल भंडारे में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरका में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में हर समाज और वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया।भंडारे के दौरान सिंह साहब, यादव जी, शर्मा जी सहित कई गणमान्य लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बाबा जी यादव और नरेंद्र शर्मा की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मौदहा, कोतवाली प्रभारी तथा एसडीएम मौदहा की कार्यशैली की भी सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मानव अधिकार तहसील अध्यक्ष सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “सबका साथ, सबका विकास” और “जय संग विजय संग, जय मानव अधिकार” के नारों के साथ हुआ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button