
विद्युत लाइन पर आवश्यक कार्य के चलते पांढुर्णा शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा शहर में 11kv पांढुर्णा टाउन-2 फीडर पर अति आवश्यक कार्य किए जाने के कारण दिनांक 24 मई 2026 को सुबह 07.00 बजे से सुबह 08:30 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विभाग द्वारा नागरिकों से निर्धारित समयावधि में सहयोग की अपील की गई है।

इस दौरान पांढुर्णा शहर के सुभाष वार्ड, शंकर नगर, संतोषीमाता वार्ड, रानीदुर्गावती वार्ड, एमपीईबी कॉलोनी, नागपुर रोड, पारडी रोड, 11 खोली, जवाहर वार्ड, गायत्री कॉलोनी तथा गढ़खापा क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा बताया गया है कि किसी भी प्रकार की विद्युत सप्लाई से संबंधित जानकारी के लिए उपभोक्ता विभागीय दूरभाष नंबर 9425807441 एवं 07164-220236 पर संपर्क कर सकते हैं।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकतानुसार विद्युत बंद रहने की समयावधि को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है।