A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारी बुधवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने समय पर मानदेय न मिलने, लंबित वेतन भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से मानदेय भुगतान में लगातार देरी हो रही है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि संविदा कर्मियों का मानदेय समय पर जारी किया जाए तथा उनकी अन्य समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।

Show More
Back to top button