A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती- किराने की दुकान संचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

बस्ती- जनपद के हर्रैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज-दुबौलिया मार्ग पर स्थित एक किराने की दुकान के संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान के अंदर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, बिहरा रेहरवा गांव निवासी युवक महराजगंज-दुबौलिया मार्ग पर कंपोजिट शराब की दुकान के सामने किराने की दुकान संचालित करता था। मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव दुकान के अंदर मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर हर्रैया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी बीते 8 फरवरी 2026 को जनपद गोंडा में हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल हर्रैया पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!