A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पत्नी के मायके से नहीं आने से आहत युवक ने ट्रेन से कटकर किया आत्महत्या का प्रयास 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध युवक ने इंटरसिटी ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन उसका सिर्फ दाहिने पैर का पंजा ही कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कस्बे के ऊंछा थोक निवासी वरदानी (38) पुत्र टरकू ने बताया कि उसकी पत्नी मीना मायके चली गई है और अब आने को तैयार नहीं है। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। उसने बताया कि वह पहले रेलवे स्टेशन पर गया था। लेकिन वहां जीआरपी के सिपाही ने उसे भगा दिया। इस वजह से वह बांदा रोड के रेलवे क्रॉसिंग के पास आत्महत्या करने का निर्णय लिया। यहां पहुंचकर वह इंटरसिटी ट्रेन से आत्महत्या करने के लिए इधर उधर घूमने लगा। इस पर गेटमैन से उसे भगा गया। गेटमैन के भगाने पर करोड़न नाला की तरफ जाकर इंटरसिटी से आत्महत्या करने के लिए पटरी पर लेट गया। युवक को पटरी में लेटा देख कर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और उसे पटरी से हटा दिया। लेकिन जैसे ही दोबारा ट्रेन आगे बढ़ी तो युवक पटरियों में घुसने का प्रयास किया। जिससे ट्रेन के पहियों के नीचे आने से दाहिने पैर का पंजा कट गया। इस पर ड्राइवर ने फिर से ट्रेन रोक दी। ट्रेन के दोबारा रुकने एवं युवक के कटने की बात सुनकर राहगीर एवं ट्रेन के यात्रियों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल युवक को पटरी किनारे से उठाकर छाया में लिटाकर एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जीआरपी के सिपाही सुभाष ने बताया कि युवक स्टेशन पर त्रिशूल लेकर पटरी के आसपास टहल रहा था।उसे वहां भगा दिया था। इसके बाद वह रेलवे क्रॉसिंग के पास आत्महत्या करने का प्रयास किया।लेकिन पैर का पंजा ही कटा है।

Related Articles

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!