A2Z सभी खबर सभी जिले की

आत्मीय मुलाकातों के बीच सौसर के पूर्व विधायक अजय चौरे ने वरिष्ठ नेताओं को दी शुभकामनाएं

आत्मीय मुलाकातों के बीच सौसर के पूर्व विधायक अजय चौरे ने वरिष्ठ नेताओं को दी शुभकामनाएं

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह जी के पदभार ग्रहण समारोह में सौसर के लोकप्रिय पूर्व विधायक अजय चौरे विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह जी को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. राघवेंद्र शर्मा से भी आत्मीय भेंट हुई। पूर्व विधायक श्री अजय चौरे ने उन्हें मध्यप्रदेश शासन के योग आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles


इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री विश्वास सारंग से भी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता तपन भौमिक से आत्मीय चर्चा कर संगठनात्मक विषयों एवं प्रदेश के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण आत्मीयता, संगठनात्मक ऊर्जा और आपसी सौहार्द से ओतप्रोत रहा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!