
जिले में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा, सीएमएमएस पोर्टल पर अद्यतन रिपोर्ट जारी कलेक्टर एवं जनगणना अधिकारियों के निर्देशन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य जारी
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ और अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री नीलमणि अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में कार्यालय कलेक्टर द्वारा सीएमएमएस पोर्टल की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना संबंधी कार्य निरंतर प्रगति पर हैं।
जारी रिपोर्ट में पांढुर्णा रूरल, सौंसर रूरल, पांढुर्णा अर्बन, सौंसर अर्बन, मोहगांव अर्बन, लोधीखेड़ा अर्बन एवं पिपला नं. अर्बन क्षेत्र शामिल हैं। रिपोर्ट में कुल एचएलबी, प्रगति, अपेक्षित जनगणना भवन, सत्यापित भवन, कुल जनसंख्या, सुपरवाइजर एवं अन्य आंकड़ों का विवरण दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट अनुसार जिले में कुल 688 एचएलबी में से 509 में कार्य प्रगति पर है, जबकि 179 पूर्ण हो चुके हैं। कुल 1,23,796 अपेक्षित जनगणना भवनों में से 1,20,969 भवनों की गणना की जा चुकी है। इसके साथ ही 355,644 कुल जनसंख्या तथा 631 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
पांढुर्णा रूरल क्षेत्र में सर्वाधिक 48,715 अपेक्षित जनगणना भवन दर्ज किए गए हैं, जिनमें 46,669 भवनों की गणना पूर्ण की जा चुकी है। वहीं सौंसर रूरल में 41,101 अपेक्षित भवनों के विरुद्ध 42,515 भवनों की गणना दर्ज की गई है।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री नीलमणि अग्निहोत्री के निर्देशन में जिले में जनगणना कार्य सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।