A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवागत एसपी प्रकाश चंद्र परिहार का पांढुर्णा में आत्मीय स्वागत ,नपा अध्यक्ष के साथ जनप्रतिनिधियों ने यातायात, जन सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर की चर्चा

नवागत एसपी प्रकाश चंद्र परिहार का पांढुर्णा में आत्मीय स्वागत
नपा अध्यक्ष के साथ जनप्रतिनिधियों ने यातायात, जन सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर की चर्चा

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

नवागत एस पी श्री प्रकाश चंद्र परिहार के पांढुर्णा आगमन पर नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।


स्वागत कार्यक्रम में पूर्व नपा उपाध्यक्ष प्रशांत दाढे, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष नरेश कलंबे, सभापति महेंद्र घोड़े, प्रदीप जुननकर, मदन भांगे, पार्षद प्रदीप कामदार, दुर्गेश उईके, गोलू कोरडे एवं राजेन्द्र कवडे उपस्थित रहे।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने नवागत एसपी को जिले की भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराया। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था, जन सुरक्षा, सामाजिक सामंजस्य एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles


नवागत एसपी श्री परिहार ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले में बेहतर पुलिस व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

Show More
Back to top button