A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया अवैध अतिक्रमण 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद नायब तहसीलदार ने मौके पहुंच कर अवैध अतिक्रमण हटवाया साथ ही स्थायी अतिक्रमण को भी जांच के बाद हटाने की बात कही।

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम पाटनपुर में गांव के ही दबंग शिवबरन सिंह ने अवैध अतिक्रमण कर लिया था जिसको लेकर गांव के राजाराम ने शिकायत की थी उसी मामले में बीते तीन दिन पहले लेखपाल और कानूनगो के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत कर्ता का आरोप है कि, पर्याप्त पुलिस बल न होने और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा सहयोग नहीं करने के कारण कुछ नहीं हो सका। उसी मामले को लेकर मंगलवार को नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने अस्थायी अवैध अतिक्रमण हटाने का काम किया। साथ ही नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने बताया कि, पक्का अतिक्रमण भी जांच और जमीन की पैमाईश के बाद हटाया जाएगा।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!