A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा और नीतीश कुमार अब ‘परिवारवाद’ के मुद्दे पर क्या बोलेंगे?

मंत्रिमंडल विस्तार जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि आपसी खींचतान का नतीजा

मंत्रिमंडल विस्तार जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि आपसी खींचतान का नतीजा

भाजपा और नीतीश कुमार अब ‘परिवारवाद’ के मुद्दे पर क्या बोलेंगे?

जहानाबाद। जिले से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक राहुल कुमार ने सरकार की मंशा पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यह मंत्रिमंडल विस्तार जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि आपसी खींचतान का नतीजा है। विधायक राहुल कुमार ने सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव खत्म हुए 6 महीने बीत गए, लेकिन सरकार को अपना पूर्ण स्वरूप लेने में इतना समय लग गया। उन्होंने इसे बिहार की जनता के साथ एक मज़ाक बताया। राहुल कुमार के अनुसार, पिछले आधे साल से बिहार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है और पूरी सरकारी मशीनरी ठप पड़ी रही। उन्होंने तंज कसा कि सरकार के पास अब केवल साढ़े चार साल बचे हैं, लेकिन जनता के हितों की बलि दी जा रही है।

Related Articles

कैबिनेट के गठन पर टिप्पणी करते हुए राजद विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 21 सालों से जिस सामाजिक समीकरण की बात करते थे, भाजपा ने उसे पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि नई सरकार में भाजपा पूरी तरह हावी है और नीतीश कुमार को धकिया कर किनारे कर दिया गया है। राहुल कुमार के मुताबिक, मुख्यमंत्री का जो रसूख और रुतबा पहले हुआ करता था, उसे भाजपा ने धूल में मिला दिया है।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर भी राहुल कुमार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में निशांत जी का स्वागत है, लेकिन भाजपा और नीतीश कुमार अब ‘परिवारवाद’ के मुद्दे पर क्या बोलेंगे? उन्होंने पूछा कि लालू प्रसाद यादव जी का परिवारवाद अगर गलत था, तो इनका परिवारवाद कैसे सही हो गया? इसके साथ ही उन्होंने बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर चोट करते हुए कहा कि यहाँ बुखार के अलावा कोई बड़ी बीमारी हो तो मरीज़ को दिल्ली भागना पड़ता है।

Show More
Back to top button