

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक का सख्त रुख लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मझगांव प्रभारी आशुतोष कुमार को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया गया है।
बताया गया है कि थाना प्रभारी पर अनुशासनहीनता तथा सरकारी कार्यों में रुचि न लेने के आरोप थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। इस सस्पेंशन से जिले के अन्य थाना प्रभारियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उनका ईमानदारी व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।
एसपी की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।