A2Z सभी खबर सभी जिले की

जलभराव से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,महिलाओं – बच्चों ने भी लिया विरोध में हिस्सा ,

 

 रिपोर्टर : श्याम सुन्दर जायसवाल ,

वाराणसी उत्तर प्रदेश ,

वाराणसी: चौबेपुर क्षेत्र के चुकहां गांव में लगाकर हो रही बारिश से सोनकर बस्ती और आसपास के इलाकों में भारी जल भराव हो गया बारिश का पानी न निकल पाने से लोगों के घर,आगन और रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो गया है, इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह चौबेपुर – बलुवा धाट मार्ग पर रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की ग्रामीणों का कहना है कि कई बार से शिकायत करने की बावजूद जल निकासी की कोई अस्थाई व्यवस्था नहीं की गई, स्कूलों में पढ़ाई ठप है,वहीं कई परिवारों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, महिलाएं बच्चे और बुजुर्गों तक प्रदर्शन में शामिल सड़क पर बैठकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया और जब तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तब तक जाम हटाने से इनकार कर दिया ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या पिछले 10 वर्षों से चली आ रही है परंतु प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिलता है, इस बार कि मूसलाधार बारिश ने स्थिति को और बदतर बना दिया है,प्रदर्शकारियो का कहना है कि जब तक पानी निकासी की पक्की नाली और जल प्रबंधन व्यवस्था नहीं बनाई जाएगी तब तक वे हुए सड़क पर आंदोलन जारी रखेंगे ,

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!