

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। तहसील परिसर मौदहा में सोमवार से अधिवक्ताओं द्वारा क्रमिक अनशन शुरू किया गया। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन में पहले दिन बैठने वाले अधिवक्ताओं में वरदानी प्रसाद , बाबूराम मिश्रा , कामता प्रसाद निगम और निशांत श्रीवास्तव रहे। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी और पेशकार के स्थानांतरण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराया।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार, अभद्र व्यवहार और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी से आमजन व अधिवक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अनशन के दौरान जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों में देरी, न्यायिक प्रक्रियाओं में अनियमितता तथा उच्च न्यायालय एवं राजस्व परिषद के निर्देशों के पालन आदि की भी मांग उठाई । वहीं बार एसोसिएशन मौदहा ने स्पष्ट किया कि यह अनशन कुछ अधिवक्ताओं द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर किया जा रहा है। मामले पर प्रस्तावित बैठक अब मंगलवार को होने की संभावना है, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।