A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

बस्ती जनपद के बनकटी ब्लॉक प्रमुख, माननीय रघुनाथ सिंह जी का वेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दुःखद निधन हो गया है।

बस्ती जनपद के बनकटी ब्लॉक प्रमुख, माननीय रघुनाथ सिंह जी का वेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दुःखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक एवं आम जनमानस में गहरा दुःख व्याप्त है।

बस्ती जनपद के बनकटी ब्लॉक प्रमुख, माननीय रघुनाथ सिंह जी का वेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दुःखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक एवं आम जनमानस में गहरा दुःख व्याप्त है।

सूत्रों के अनुसार, रघुनाथ सिंह जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज वेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों का अस्पताल की ओर तांता लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर लगभग 2 बजे महादेवा लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
इसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या के पावन सरयू तट ले जाया जाएगा, जहां पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रघुनाथ सिंह जी एक जुझारू, सरल और जनप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने बनकटी क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से न केवल क्षेत्र की राजनीति बल्कि सामाजिक जीवन में भी एक अपूरणीय क्षति हुई है।
विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों द्वारा उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी शोक संदेशों का सिलसिला लगातार जारी है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

रिपोर्टर

Related Articles

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button