A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :नवागत जिलाधिकारी द्वारा प्रथम जनसुनवाई सम्पन्न

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। नवागत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में पहली बार जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पेंशन, आवास, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

जिलाधिकारी श्री गोयल ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाया जाए।

जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button