
जिला कांग्रेस कार्यालय पांढुर्णा में मनाई गई डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, संविधान निर्माता को किया नमन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, पांढुर्णा में आज भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर सामाजिक समरसता, संविधान की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं को बाबासाहेब के विचारों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उइके, क्षेत्रीय विधायक निलेश उइके, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े, ओम पटेल, मनोहर सिंह ठाकुर, डॉ. नितिन देवड़ा, राजू भाऊ कोल्हे, सुरेश सुरजुसे, संदीप बनाईत, अशोक कोल्हे, नारायण वाड़बूदे, अनील चौधरी, दिलीप सिंह ठाकुर, सिराज भाई, अमजद खान, श्रीमती मीना ढोके, श्रीमती शारदा धूमल, ताहिर पटेल, बंटी ठाकुर, राजेश सामले सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल एवं एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “जय भीम” के गगनभेदी नारों के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण बाबासाहेब के विचारों से ओत-प्रोत हो गया।