A2Z सभी खबर सभी जिले की

गांव-गांव तक पहुंचा भाजपा का “गांव चलो – बस्ती चलो” अभियान, बूथ स्तर पर हुए विविध कार्यक्रम

गांव-गांव तक पहुंचा भाजपा का “गांव चलो – बस्ती चलो” अभियान, बूथ स्तर पर हुए विविध कार्यक्रम

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो – बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत पूरे जिले के 12 मंडलों में बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सौसर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 156, जाम नगर में वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उन्हें पार्टी का पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके बल पर संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जाम की प्रभारी श्रीमती उषा भमोरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री रामकृष्ण बाकोड़े, बूथ अध्यक्ष श्री अक्षय ठाकरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती करुणा बाकोड़े, श्रीमती मीना प्रजापति सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles


इसी अभियान के तहत रामाकोना मंडल के घडेला बूथ पर भी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सिताराम बाबा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर उन्हें भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की सराहना की। साथ ही किसानों से किसान सम्मान निधि योजना को लेकर भी चर्चा की गई।


इस अवसर पर विधानसभा संयोजक श्री राजेन्द्र भक्ते, मंडल अध्यक्ष श्री नामदेव पाल, मंडल महामंत्री श्री संजय बागडे, मंडल उपाध्यक्ष श्री कमलेश कटकवार, श्री शंकर बनारसे, श्री सुभाष धराडे, श्री हरी बनारसे, श्री आजाद सिलू, श्री राहुल सिलू सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं पांढुरना नगर के टेकड़ी वार्ड में भी अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रशांत दाडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री राजू भाऊ रेवतकर, नगर पालिका सभापति श्री महेन्द्र घोड़े सहित बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस प्रकार “गांव चलो – बस्ती चलो” अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!