A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए अजय क्रांतिकारी

उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए अजय क्रांतिकारी

प्रतापगढ़। पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के पर्यावरण के प्रति समर्पण,त्याग और उनके द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुए निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को उत्तर प्रदेश राज्य का ग्रीन एंबेसडर बनाया गया है। निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीईओ/फाउंडर डा. नीरज गुप्ता ने प्रमाण-पत्र जारी कर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को उत्तर प्रदेश राज्य में पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण के प्रति आम जनमानस में जन जागरूकता फैलाने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।ग्रीन एंबेसडर बनाए जाने पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है।पर्यावरण सेना निरंतर नव प्रयासों से लोगों को जलवायु संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूक कर रही है।उन्होंने कहा कि ग्रीन एंबेसडर के रूप में मिली जिम्मेदारी का हरित स्वागत करते हैं।आगे उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर हर हाल में पर्यावरण को बचाने की दिशा में व्यवहारिक कार्य करना होगा।उन्होंने सभी से पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने की अपील की और भारत सरकार के मिशन ‘लाइफ’ से जुड़कर जीवन में बदलाव लाते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने का आह्वान किया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!