A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले के सभी पैक्स केंद्रों पर 1 अप्रैल से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू,

सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किनारी पैक्स में किया उद्घाटन।

जिले के सभी पैक्स केंद्रों पर 1 अप्रैल से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू

oppo_1040

सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किनारी पैक्स में किया उद्घाटन

जहानाबाद। जिले में पैक्स के माध्यम से गेहूं खरीद की औपचारिक शुरुआत हो गई है। सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किनारी पैक्स में इसका उद्घाटन किया और किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। मंत्री चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले किसानों को अपनी उपज कम दामों पर बेचनी पड़ती थी, जिससे उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पाता था। अब केंद्र और राज्य सरकार की पहल पर पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) के माध्यम से अनाज की खरीद सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान और गेहूं की खरीद कर रही है, जिससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। जिले के सभी पैक्स केंद्रों पर 1 अप्रैल से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस व्यवस्था से किसानों को उचित मूल्य के साथ-साथ एक पारदर्शी और आसान खरीद प्रक्रिया मिल रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसानों में उत्साह देखा गया। किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ता और समय पर भुगतान भी मिल रहा है। इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे। सरकार की इस पहल से जिले के किसानों को बड़ी राहत मिलने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!