A2Z सभी खबर सभी जिले की

महावीर जयंती में जैन समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

डिंडोरी 30 मार्च 2026

डिंडोरी।महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय में जैन समाज के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा सुबह जैन मंदिर से प्रारंभ होकर और मुख्य बाजार से होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची। इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर को पालकी में बैठाकर पूरे नगर का भ्रमण कराया।शोभायात्रा शुरू होने से पहले भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। इस दौरान छोटे बड़े सभी हाथ में ध्वजा लेकर शोभायात्रा में आगे चलते हुए नजर आए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।भगवान महावीर स्वामी का जन्म हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। यह दिन जैन धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है।

इस आयोजन में भगवान महावीर के माता-पिता के रूप में डॉ. सुनील जैन व रेखा जैन रथ में विराजमान रहे। वहीं सौधर्म इंद्र के रूप में प्रवीण जैन व मीना जैन तथा कुबेर के रूप में कैलाश चंद्र जैन व मीना रानी जैन ने जोड़े के रूप में भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भगवान महावीर के उपदेशों और उनके द्वारा समाज को दिए गए मार्गदर्शन का भी स्मरण किया गया। भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने “जियो और जीने दो” का संदेश देते हुए बताया कि सभी जीवों के प्रति दया, करुणा और सह-अस्तित्व की भावना ही सच्चा धर्म है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयकारों के साथ पूरे नगर में धर्ममय वातावरण बना दिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

शोभायात्रा में सहित जैन समाज के कई गणमान्य व्यक्ति और महिलाएं उपस्थित रहीं। शोभायात्रा में अधिवक्ता सम्यक जैन, सी.ए. रितेश जैन, पार्षद रितेश जैन, सत्येंद्र जैन,पिंटू जैन,अमित जैन ,अभिषेक जैन, ऋषि जैन ,सुशांत जैन ,सहित सकल जैन समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।रैली कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!