A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत

बाजारों में चना बेचता था युवक, लौट रहा था वापस;चालक फरार

जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी दी। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गुस्से में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर में 3 घंटो तक चक्का जाम किया। पुलिस टीम और प्रशासन के अधिकारियों ने आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। वहीं ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, जावलपुर का रहने वाला कलेश्वर साहू (24) बाजारों में जाकर चना बेचने का काम करता है। वह गुरुवार की देर शाम बलौदा से अपने घर वापस बाइक से लौट रहा था। तभी नैला की ओर से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन से उसे सामने से जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में युवक कलेश्वर साहू अपनी बाइक से गिरकर दूर सड़क पर जा गिरा।

घटना स्थल पर युवक ने तोड़ा दम

वहीं ट्रेलर वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक कलेश्वर साहू को गंभीर चोट लगने की वजह से उसने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। वहीं ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को होने पर मौके पर पहुंचे। जहां नगपुरा-जावलपुर मुख्य मार्ग को बंद कर चक्का जाम किया गया।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!