
डिंडोरी 28 मार्च 2026
जिला पुलिस बल डिण्डौरी द्वारा आज दिनांक 28 मार्च 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में साइकिल मैराथन (साइक्लोथॉन) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी, डिण्डौरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। साइकिल मैराथन पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिण्डौरी से प्रारंभ होकर जबलपुर बस स्टेण्ड तक गई तथा पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिण्डौरी में समापन हुआ।इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। इस कार्यक्रम में न केवल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बल्कि स्थानीय बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर एसडीओपी डिण्डौरी सतीश द्विवेदी, कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद नगपुरे, थाना यातायात प्रभारी सुभाष उईके, प्रभारी रक्षित केन्द्र डिण्डौरी कुंवर सिंह ओलाडी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।