A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मौदहा में गैस सिलेंडर पाने के लिए उमड़ी भीड़ 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।26 मार्च मौदहा कस्बा में पांच दिन बाद गुरुवार को गैस सिलेंडर वितरित होने की खबर से गैस के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रही है। जिससे कि वितरण स्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा है।

Related Articles

बताते चलें कि मौदहा कस्बा सहित क्षेत्र में विगत एक पखवाड़े से गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं में खासी उठापटक मची हुई है।आने वाले दिनों गैस के दाम बढ़ने और इसकी बड़ी किल्लत होने की तमाम आशंकाओं और अफवाहों के चलते लगातार माहौल बिगड़ रहा है। जिसके चलते उपभोक्ताओं में अधिक से अधिक गैस सिलेंडर लेने की होड़ लगी है। इस होड़ में इनकी भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इधर बीते पांच दिन बाद गुरुवार को कस्बा के मीरा तालाब के मैदान पर गैस वितरण होने की खबर पाकर सैकड़ों उपभोक्ता यहां सुबह से ही लम्बी कतारों में लग गए थे। भीड़ के चलते यहां पर अफरातफरी मची रही है। जिसमें अराजकता की आशंका बनी रही है।बताते चलें कि एजेंसी धारक उपभोक्ताओं से डोर टू डोर गैस सिलिंडर पहुंचाने का पैसा ले रहे हैं लेकिन होम डिलीवरी नहीं होने के कारण लोगो की भीड़ बढ रही है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!