
कस्बे के सनराइज पब्लिक स्कूल मंडीजा के छात्र आयुष यादव पुत्र धर्मपाल यादव ने 10th राजस्थान बोर्ड में 98.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इस परिणाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि झूठी और भ्रामक प्रसिद्धि ज्यादा नहीं टिकती।

आयुष की इस शानदार सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में उनके शिक्षकों की अहम भूमिका है, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर प्रेरित और मार्गदर्शित किया।
सनराइज पब्लिक स्कूल के इस शानदार परिणाम ने तथाकथित बड़े स्कूलों को पछाड़कर एक नया कीर्तिमान रचा है। विद्यालय के प्रबंधन और शिक्षकों ने आयुष और उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी मेहनत और समर्पण का फल है।