A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेहरियाणा

मुख्यमंत्री बनने पर नायब सिंह सैनी के कुरुक्षेत्र निवास पर मनाया जश्न

सेक्टर-3 आवास कार्यालय की बढ़ाई सुरक्षा-व्यवस्था, कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सेक्टर-3 आवास कार्यालय पर जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का निवास कार्यालय पर बधाई देने के लिए तांता लगा रहा और कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और बधाईयां भी दी है।
प्रशासन की तरफ से नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सेक्टर-3 आवास कार्यालय पर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार कुरुक्षेत्र से प्रदेश को मुख्यमंत्री मिला है। इस नई जिम्मेवारी मिलने से कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश में खुशी की लहर है। इस आवास कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। सभी को मिठाई खिलाई जा रही है।

अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में जन्मे नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को हुआ और मुजफरपुर बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से बीए और चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की थी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रभावित होकर आरएसएस और बीजेपी में शामिल हुए थे। वर्ष 2010 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। इसके बाद वर्ष 2014 में नारायणगढ से ही 24361 वोटो से जीतकर विधायक बने और हरियाणा सरकार में खनन राज्य मंत्री बने। वर्ष 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जीतकर लोकसभा में गए। अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!