A2Z सभी खबर सभी जिले की

रामेश्वर कवरेती बने पांढुरना भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष

*रामेश्वर कवरेती बने पांढुरना भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम की अनुशंसा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
इस सूची में पांढुरना (नवीन जिला) को विशेष महत्व देते हुए श्री रामेश्वर कवरेती को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश के कुल 21 जिलों में नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें गुना, अशोकनगर, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, कटनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, हरदा, बैतूल, सीहोर, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, देवास, मंदसौर, नीमच, मुरैना, नर्मदापुरम और मंडला शामिल हैं।

Related Articles

पांढुरना पर विशेष फोकस
पांढुरना को हाल ही में नया जिला बनने के बाद यह  बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली है। रामेश्वर कवरेती की नियुक्ति से आदिवासी वर्ग में भाजपा की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति का अहम हिस्सा बताया है।
संगठन को मिलेगा मजबूती
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना और जनजातीय वर्ग में पार्टी की पहुंच बढ़ाना है। सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!