A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण क्षेत्र में खेल आयोजनों से मिलता है आगे बढ़ने का अवसर: इंद्राज गुर्जर

राज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण खेल महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्य अतिथि इंद्राज गुर्जर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोटपूतली-बहरोड़ एवं पूर्व विधायक विराटनगर ने फीता काटकर की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि इंद्राज  गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में खेल भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम में आर सी आई स्कूल निदेशक विजय यादव , कांग्रेस नेता मुकेश यादव, नीमराना इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष के.जी. कौशिक , पूर्व कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर , एडवोकेट विजय चौधरी , पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय यादव , महेश, NSUI पूर्व ज़िलाध्यक्ष राकेश चौधरी , कांग्रेस SC विभाग ज़िलाध्यक्ष तारा पूतली, एडवोकेट शिवचरण रावत, अंजना यादव, ओम प्रकाश मोढा, कैप्टन भूप सिंह नेहरा, विजय सिंह मलावत (MPS), पूर्व प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस राजेश बागड़ी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, सरपंच करण सिंह, महेश प्रधान, रामस्वरूप मुक्कड, रणवीर डोई, दूलीचन्द सोलंकी, मनोज गुर्जर  एवं वीरेंद्र कसाना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button