मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित—फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं।

Oplus_131072

 

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित—फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं।

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली)

सिंगरौली 17 मार्च 2026 जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ गंभीरता से सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष आवेदनों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, एस.डी.ओ.पी. चितरंगी राहुल सैयाम, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक रोशनी पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विध्यनगर अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल,  महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार उप निरीक्षक शीतला यादव, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है तथा जनहित में ऐसी जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!