A2Z सभी खबर सभी जिले की

18 मार्च को पांढुर्णा में जिला स्तरीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेला, प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी का अवसर

18 मार्च को पांढुर्णा में जिला स्तरीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेला, प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी का अवसर

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जिला रोजगार कार्यालय, छिंदवाड़ा/पांढुर्णा द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के दिशा-निर्देशों के पालन में आगामी 18 मार्च 2026 को शासकीय आई.टी.आई. पांढुर्णा, अमरावती रोड में जिला स्तरीय ‘युवा संगम’ (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप) मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस रोजगार मेले में देश की प्रमुख कंपनियाँ भाग लेंगी। एमआरएफ टायर्स प्रायवेट लिमिटेड (दहेज) और अपोलो टायर्स प्रायवेट लिमिटेड (बड़ौदा) द्वारा मशीन ऑपरेटर तथा अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 12वीं अथवा आई.टी.आई. उत्तीर्ण और 18 से 25 वर्ष आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे। इन पदों के लिए वेतनमान ₹11,000 से ₹16,000 तक निर्धारित किया गया है। वहीं हाईली इलेक्ट्रिकल अप्लायन्स प्रायवेट लिमिटेड (अहमदाबाद) द्वारा 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की मशीन ऑपरेटर पद पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ₹13,500 से ₹16,500 तक का वेतनमान दिया जाएगा।

Related Articles

जिला रोजगार अधिकारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को मेले में शामिल होने के लिए अपने साथ समग्र आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, अपडेटेड रिज्यूम (बायोडाटा) तथा सभी आवश्यक मूल शैक्षणिक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय छिंदवाड़ा/पांढुर्णा और जिला व्यापार उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जो क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!