

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।12 मार्च मौदहा विकास खण्ड के गांव बिगहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) बिगहना में शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव, खेल महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार ‘कमल’ ने की। विशिष्ट अतिथि सोहेल खान ग्राम प्रधान रहे तथा संचालन संगीता देवी सहायक अध्यापिका ने की है।
इंचार्ज प्रधान अध्यापक चौधरी ज़फ़र महमूद ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए छात्र/छात्राओं को बधाई दी तथा एक छात्र द्वारा जनपद स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर उसकी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सुहेल खान ने बच्चों को खेलो इंडिया से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षण कार्य के साथ साथ खेल कूद एवं वार्षिक कार्यकर्मों का आयोजन होना चाहिये।ए आर पी श्री सुनील कुमार एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामदीन सहित नेहा सिंह, दीक्षा ओमर, साजदा बनों, अलका देवी, सत्य प्रकाश सैनी, जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह,मुमताज़ आदि उपस्थित रहे हैं।