
जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जिले की सभी नगर पालिकाओं में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा के परियोजना अधिकारी श्री राजकुमार ईवनाती सहित सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौंसर श्री मौसम पालेवार, मोहगांव से श्री राजाराम वराठे , लोधीखेड़ा से श्री बघेल एवं सभी निकायों के उपयंत्री उपस्थित रहे।

