
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में 30 दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का समापन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में 30 दिवसीय नि:शुल्क व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का समापन समारोह 26 फरवरी को आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. शहनाज खान ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया और उन्नति फाउंडेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक व जीवन कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना बताया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. किशोर पराड़कर ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, प्लेसमेंट सहायता, सामाजिक उत्थान और आत्मनिर्भरता प्रदान करता है। प्रशिक्षक श्री उज्जवल डखरे ने अपने अनुभव साझा किए और महाविद्यालय प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन छात्रा कुमारी निधा कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

