
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, डेटा गुणवत्ता, एनीमिया प्रबंधन एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजन के निर्देश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं तथा पोर्टल-आधारित आंकड़ों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए बिंदुवार चर्चा की गई। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने डेटा की गुणवत्ता, समयबद्ध प्रगति एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

बैठक में अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी एवं सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं सुश्री प्रेक्षा पाठक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश गोंन्नाडे़, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना केथवास, जिला एपिडीमेलॉजिस्ट डॉ. राहुल नाग, जिला मीडिया अधिकारी डॉ. प्रमोद वाशनिक, पांढुर्णा एवं सौसर के बीएमओ डॉ. दिपेन्द्र सलामे एवं डॉ. योगेश शुक्ला एवं बीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
