A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसुनवाई : कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने 19 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई : कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने 19 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – राज्य शासन के साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित सुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने जिलेभर से आए 19 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। शहरी और ग्रामीण अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई में प्रमुख रूप से भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भू-अधिकार पट्टा प्रदान करने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने तथा खसरा-नक्शा सुधार जैसे प्रकरण सामने आए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को तत्काल प्रकरण दर्ज कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles


ग्राम बनगांव की जीजाबाई ने खेड़ीकला और आजनगांव स्थित कृषि भूमि में वंशावली के आधार पर भू-अभिलेख में नाम दर्ज कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं बनगांव के ग्रामीणों ने शासकीय हाईस्कूल में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मुंडीढाना रैयतवाड़ी के देनु कवडेती एवं आंबेडकर वार्ड निवासी विलास कोल्हे ने अपनी-अपनी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। उत्तमडेरा निवासी शिवदास मसतकार ने वसीयत के आधार पर नामांतरण के लिए आवेदन दिया।


इसके अतिरिक्त शास्त्री वार्ड की भारती घाटोडे ने आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधन, ग्राम पारडी के विजय दंडारे ने प्रधानमंत्री आवास एवं संबल कार्ड बनवाने तथा कमलदास सोनकुंवर ने विकलांग कोटे से आवास उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
जनसुनवाई के दौरान एडीएम नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा, सीईओ जनपद बंदू सूर्यवंशी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!